नगरीय निकायो के अध्यक्षो का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के विरोध में भाजपा चलाएगी जन जगरण अभियान
बैतूल। प्रदेष की कांग्रेस सरकार द्वारा नगरीय निकायो के अध्यक्ष पद के चुनाव सीधे जनता से न कराकर अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने के निर्णय के खिलाफ प्रदेष भाजपा जन जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने कहा कि प्रदेष की कमलनाथ सरकार का यह निर्णय अलोकतांत्रिक एवं जनता के अधिकारो का हनन है। भाजपा इस आदेष को वापस लेने के लिए जनता के पास जाएगी और जन जागरण के माध्यम से सरकार के इस निर्णय का विरोध करेगी। प्रदेष नेतृत्व के निर्देषानुसार सभी नगरीय निकायो में 18 से 20 अक्टुबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। और 21 अक्टुबर को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर पालिका परिषदो द्वारा कलेक्टर एवं नगर परिषद एसडीएम को सौपेगी। जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य ने बताया कि जिले के आंठो नगरीय निकायो में इस अभियान के सुचारू संचालन हेतू जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने बैतूल नपाध्यक्ष अलकेष आर्य की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। जिसमे सभी नगरीय निकाय में एक संयोजक अभियान को गति देने के लिए मनोनीत किया गया है। बैतूल नगर पालिका हेतू उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति को संयोजक बनाया गया है। इसी तरह श्रीमती लाजवंती अषोक नागले को आमला, नपा अध्यक्ष मुलताई हेमंत शर्मा, एवं सारनी नपा में उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा को संयोजक मनोनीत किया गया है। नगर परिषद भैसदेही में पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, नपं चिचोली में अध्यक्ष संतोष मालवीय, आठनेर नपं में अध्यक्ष सूरज राठौर और बैतूलबाजार नगर परिषद में अध्यक्ष सुधाकर पंवार को संयोजक मनोनीत किया गया है।