<no title>अशोका बुद्ध विहार समिति की कार्यकारिणी गठित
अशोका बुद्ध विहार समिति की कार्यकारिणी गठित

बैतूल। अशोका बुद्ध विहार समिति कालापाठा की बैठक में समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अशोका बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष इंजी.रामशंकर आंवलेकर ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई, जिसमें संरक्षक मूलचंद नागले, कार्यवाहक अध्यक्ष जाधोराव सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष प्रो.बीआर खातरकर, डॉ.डीपीआर सोनारे, मालती चंदेलकर, प्रो.अर्चना सोनारे, एएल चौकीकर, महासचिव केआर मंडलेकर, एमपी आथनकर, सचिव बीआर पाटिल, किशोरा आथनकर, कमला आथनकर, नीलकंठ गुलबासे, पुष्पा पटेल, कमला आंवलेकर, डीएच मसोदकर, कोषाध्यक्ष मुकुंद चंदेल, ऑडिटर प्रो.आरडी डेहरिया, सदस्य बीटी खत्रीकर, रेखा झरबड़े, बीडी सातनकर, राजेंद्र गायकवाड, सूरजलाल मंडलेकर, आजाबराव भूमरकर, भगवंतराव पंडागगरे को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष इंजी.रामशंकर आवलेकर ने बताया कि कार्यकारिणी के अधिकार तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अशोका बुद्ध विहार समिति ने शुभकामनाएं दी है।