भारत की संतान कार्यक्र म की विशेष प्रस्तुती आज
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी डॉ.एसएन सुब्बाराव होंगे शामिल
बैतूल। कोशिश ग्रुप खेड़ीसांवलीगढ़ के तत्वावधान में आज गुरूवार शाम 5 बजे से स्थानीय गांधी मिनी स्टेडियम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी डॉ.एसएन सुब्बाराव (भाईजी ) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस समारोह में भारत की संतान कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुती होगी, जो बेहद आकर्षक और सम्पूर्ण भारत में लोकप्रिय कार्यक्रम है। कार्यक्रम में सुब्बारावजी द्वारा अठारह भाषाओं में गीतों का गायन किया जायेगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों के द्वारा विभिन्न प्रदेशों की पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य की संगीतमय प्रस्तुती सभी दर्शकों के लिए अविस्मरणीय होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिरीष सोनी ने बताया कि यह अवसर हम सभी के लिये ऐतिहासिक एवं गौरव का विषय होगा। समारोह में विशेष आकर्षण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के पालकों का सम्मान, शिक्षकों का सम्मान, विशिष्ट नागरिकों का सम्मान एवं आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। समिति के सचिव सत्येन्द्र नामदेव, कोषाध्यक्ष ठाकुर केवल सिंह ने बताया कोशिश ग्रुप का वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक सदस्यता अभियान प्रारंभ है, उन्होंने सदस्यता ग्रहण कर ग्राम विकास के इस अभियान में सक्रिय योगदान प्रदान करने का आग्रह किया।
भारत की संतान कार्यक्र म की विशेष प्रस्तुती आज