छठ पूजा पर्व पर 2 नवम्बर को ऐच्छिक अवकाश घोषित
बैतूल, 01 नवंबर 2019
राज्य शासन ने छठ पूजा पर्व पर शनिवार, 2 नवम्बर को प्रदेश के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिये ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। छठ पूजा पर्व को ऐच्छिक अवकाश की सूची में सम्मिलित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को यह आदेश जारी किया गया।
छठ पूजा पर्व पर 2 नवम्बर को ऐच्छिक अवकाश घोषित