जेएच कॉलेज में मनाया संविधान दिवस

जेएच कॉलेज में मनाया संविधान दिवस


बैतूल की आवाज
बैतूल। जेएच कॉलेज बैतूल में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉ. प्रवीण सिंह राव, डॉ. सुखदेव डोंगरे जिला संगठक रासेयो डॉ. अनिता सोनी, डॉ. रमाकांत जोशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रगति डोंगरे, प्रो. मुकुल चन्देल, श्री खुशीलाल मोही की उपस्थिति में संविधान की उद्देशिका का वाचन एवं शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। मंच संचालन स्वयं सेवक संजय उईके ने किया एवं धन्यवाद प्रदर्शन ललित तायवाड़े ने माना। डॉ. प्रदीप सिंह राव ने कहा विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का संविधान है। डॉ. सुखदेव डोंगरे ने कहा कि विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान भारत का है। डॉ. अनिता सोनी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर ने महिलाओं को सामानता का अधिकार दिलाया। प्रो. मुकुंद चंदेल ने कहा भारत के सभी नागरिकों को समानता, सम्मान, प्रतिष्ठा का अधिकार बाबा साहेब अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से दिलाया। डॉ. रमाकांत जोशी ने कहा बाबा साहेब अम्बेडकर ने स्वतंत्र भारत के संविधान की रचना कर उपकार किया है। डॉ. प्रगति डोंगरे कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ने कहा हमे संविधान की पुस्तक हर घर में रखना चाहिए। उपरोक्त के अलावा स्वयंसेवकों ने भी भारत के संविधान के विषय में अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. निहारिका भावसार, प्रो. प्रीति नावंगे, तनु महोबे, महिमा माकोड़े, लविका सोनी, गायत्री नागले, नंदिनी सोनी, लछिया धुर्वे, दुर्गेश कुमरे, योगेश्वर पहाड़े, महेश इंगले, सेवमनशाह उइके, राजकुमार मर्सकोले, निलेश भूषुमकर, संजय कलमे, रोहित चौरे, शांतिलाल मोसकर, अभिषेक छेरकी आदि उपस्थित थे।