नेहरू जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू पार्क स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित

बैतूल। की आवाज. नेहरू जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू पार्क स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद बच्चों को चाकलेट वितरित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और उन्होंने उद्योगों की स्थापना कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। पूर्व विधायक विनोद डागा ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत अधिक स्नेह एवं प्रेम रखते थे, इसलिए उन्के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में अन्य कार्य प्रारंभ किए जो आज मील के पत्थर साबित हो रहा है। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि नेहरू जी ने कई राजाओं के राज्य को भारतीय गणतंत्र में मिलाने का साहसिक कार्य किया। उन्होंने भारतीय नागरिकों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जिससे देश सुदृढ़ होकर विकास की ओर अग्रसर हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव समीर खान ने कहा कि नेहरू जी ने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई संस्थाए स्थापित की थी और बांध, पुल का निर्माण कराया। प्रवक्ता हेमंत पगारिया ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। गांधी जी के नेतृत्व में नेहरू जी ने आजादी की लड़ाई लड़ते हुए कई बार जेल की यात्राएं भी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद डागा, प्रदेश सचिव समीर खान, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वागदे्र, जिला प्रवक्ता हेमंत पगारिया, धीरू शर्मा, कांग्रेस नेता रक्कू शर्मा, रमेश भाटिया, रंजनीश मंगू सोनी, कदीर खान, जमुना पंडाग्रे, विशाल धुर्वे, सलाम भाई, असलम भाई, निर्मला सोनी, मोनिका निरापूरे, मोनू वाद्य, प्रकाश तायवाड़े, अतुल शर्मा, स्पेंसर लाल, सुनील जेधे, राजा सोनी, प्रशांत मरोठी, सुरज मंदरे, अजय टंडन, दिनेश नानकर, डब्बू जैन, पंढरी पंडाग्रे, अशोक सोनी, राजू बारस्कर, राजकुमार मालवी, मुकेश झारे, नरेन्द्र शुक्ला, सलमान खान, करण प्रजापति, आबू भाई, अजाबराव झरबड़े सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।