अ
नुभूति कैंप के तहत स्कूली बच्चों ने किया वन क्षेत्र का भ्रमण
बैतूल की आवाज.
बैतूल. पश्चिम वन मंडल के तावड़ी रेंज में वन मंडल अधिकारी पश्चिम (सा) मयंक चांदीवाल भावासे के मार्गदर्शन में स्कूली विद्यार्थियों के लिए अनुभूति कैंप का आयोजन शिवशक्ति धाम सुकवान में किया गया।मास्टर ट्रेनर श्री कुरैशी ने बच्चों को सुबह से पक्षी दर्शन एवं वन क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया। वन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के वृक्ष प्रजातियों, औषधीय पौधों सहित वन संरक्षण, वन्य प्राणी संरक्षण, मृदा संरक्षण, जल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। वन प्राणी संरक्षण एवं वन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के सुरक्षा कार्यों एवं वन सुरक्षा के संबंध में भी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। वन भ्रमण के दौरान उत्तर वन मंडल अधिकारी तावड़ी सामान्य एवं स्टाफ मौजूद रहा।