डीएनए के आधार पर एनआरसी लागू: वामन मेश्राम
बीजेपी सरकार द्वारा लाए गए नागरिता संशोधन कानून 2019 सीएए/ एनआरसी के द्वारा भारत को तोड़ने की साजिश की गई है। इसके विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा 31 राज्यों के 550 जिला मुख्यालयों पर 8 जनवरी 2020 को देश भर में रैलियों के माध्यम से प्रदर्शन कर डीएनए के आधार पर एनआरसी लागू करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 29 जनवरी को राष्ट्रीय संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में भारत बंद किया जाएगा।
बैतूल। डीएनए के आधार पर संपूर्ण भारत में एनआरसी लागू करे सरकार बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम ने उक्त मांग शौर्य दिवस के अवसर पर भीमा कोरेगांव में कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए की है। श्री मेश्राम ने कोरेगांव में महार समाज के विशाल जनसंख्या को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा एनआरसी के विरूद्ध नहीं है किंतु एनआरसी को डीएनए के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। श्री मेश्राम ने कांग्रेस एवं महात्मा गांधी को भारत के विभाजन का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन नहीं होता तो शायद एनआरसी और सीएए की नौबत ही नहीं आती। उन्होंने कहा डीएनए के आधार पर एनआरसी लागू करने की मांग को लेकर 8 जनवरी को भारत के 31 राज्यों के 550 जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डीएनए के आधार पर एनआरसी लागू करने की मांग की जाएगी। इसी तारतम्य में बैतूल जिला मुख्यालय पर भी 8 जनवरी को बहुजन समाज क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में अम्बेडकर चौराहा से रैली का शुभारंभ होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहो से होते हुए कलेक्टे्रट पहुंचेंगे। जहां मोर्चा अपनी विभिन्न मागों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। तत्पश्चात वापस कार्यक्रम स्थल अम्बेडकर चौराहा पहुंचेगी जहां क्रंाति मोर्चा के पदाधिकारी रैली को संबोधित कर कार्यक्रम का समापन करेंगे। बहुजन समाज मोर्चा के संभाग प्रभारी बीएल मासोदकर ने बताया कि अगर उनकी मांगो पर सरकार कार्यवाही नहीं करती है तो आगामी 29 जनवरी को भारत बंद किया जाएगा। रैली में मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप धुर्वे, बलवंत सिंह खालसा, विनोद पंवार, रेवाराम सलामे, अंतुसिंह मर्सकोले, कल्लु सिंह उईके, पुष्पा मर्सकोले, वंदना मासोदकर, प्रमिला भुमरकर, जस्सु धुर्वे (भैंसदेही) सेवाराम इवने (आठनेर) रामचरण इरपाचे (आठनेर), अंगत चौधरी (भौंरा) महेश वराठे (मुलताई), राकेश महाले (सारनी), त्रिलोक लोखण्डे, भाऊराव भालेकर (भैंसदेही)।
डीएनए के आधार पर एनआरसी लागू: वामन मेश्राम