नागरिकता कानून पर भाजपा सरकार जनता को पत्रकारवार्ता के माधयम से विशवास दिलाने की कोशिश की जा रही
नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैला रही है कांग्रेस - डा शर्मा
पत्रकारवार्ता में बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
बैतूल। विदेषी नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे है। इस कानून में भारत के किसी नागरिक को कोई नुकसान नही होगा। बल्कि ये कानून तो नागरिकता देने का कानून है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा.सीताषरण शर्मा ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में विदेषी नागरिकता कानून के सबंध में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। पत्रकारवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री विजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य भी मौजूद थे। डा. शर्मा ने कहा कि ये विषय राजनीति करने का नही है लेकिन फिर भी विपक्षी दल इस पर राजनीति कर रहे है। विदेषी नागरिकता कानून के बारे में विपक्षी दलो द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम पर डा.शर्मा ने कहा कि देष की संसद को इस पर कानून बनाने का पूरा अधिकार है। साथ ही संसद से पारित होने के बाद ये कानून पूरे देष पर लागू हो गया है। उन्होने मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्यो में इसे लागू नही करने पर कहा कि संविधान के आर्टिकल 246 में केन्द्र ,राज्य एवं केन्द्र शासित राज्य के अधिकारो पर स्पष्ट लिखा गया है। ये कानून संविधान के 7 शेडयुल में आता है। अतः पुरे देष में लागू हो गया है। विपक्षी दलो के आरोप कि ये कानून संविधान के आर्टिकल 14 के खिलाफ है पर विस्तार पूर्वक बोलते हुए डा.शर्मा ने कहा कि इस आर्टिकल में कहा गया है कि भारत का संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है। डा.शर्मा ने विपक्षी दलो से सवाल किया कि नये कानून में भारत के नागरिको से ये अधिकार छीना नही जा रहा है। विपक्षी दलो द्वारा ये भ्रम भी फैलाया जा रहा है कि ये कानून उनके खिलाफ है । इस पर डा.शर्मा ने कहा कि नये कानून में किसी भी अल्पसंख्यक की नागरिकता को कोई खतरा नही है। उन्होने कहा कि इस कानून में पडोसी देष पाकिस्तान,अफगानिस्तान,बाग्लादे