नागरिकता संषोधन कानून की लडाई वैचारिक युद्व है - सांसद

नागरिकता संषोधन कानून की लडाई वैचारिक युद्व है - सांसद
जन जागरण अभियान को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
बैतूल।
 विदेषी नागरिकता संषोधन कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान को लेकर पार्टी की कामकाजी बैठक क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ,प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे , पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक गीता उइके के आतिथ्य में जिला कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के लिए बनाए गए जिला एवं मंडल स्तर के प्रभारी,सदस्य उपस्थित थे। ये वैचारिक युद्व है - सांसद - बैठक को संबोधित करते हुए सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि इस कानून को लेकर विपक्षी दल जिस तरह से भ्रम एवं अफवाहे फैला रहे है उसे हमे गंभीरता से लेना चाहिए। हमारे लिए ये वैचारिक युद्व है। हम सबको मिलकर इस लडाई को लडना होगा। उन्होने कार्यकर्ताओ से नागरिकता कानून का अध्ययन करने पर जोर दिया। श्री उइके ने कहा कि यदि हमे कानून की पूरी जानकारी होगी तो हम विरोधियो की अफवाहो का अच्छे से जवाब दे सकते है। श्री उइके ने इस हेतू सोषल मीडिया पर भी विदेषी नागरिता कानून पर सकारात्मक प्रचार करने का आव्हान किया। पार्टी नही देष हित में है ये अभियान - हेमंत - प्रदेष कोषाध्यक्ष, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देष इस समय नाजूक दौर से गुजर रहा है। हम  सब कार्यकर्ताओ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खडे रहकर उनका समर्थन करना चाहिए। क्योंकि यदि विरोधी सफल हो गए तो फिर कोई प्रधानमंत्री देषहित में ऐसे बडे और कडे फैसले नही ले सकेगा। उन्होने कहा कि इस कानून का समर्थन करना हमारी राष्ट्रीय और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि अभियान को सफल बनाने हेतू सभी प्रण प्राण से जुट जाए। मोदी के अच्छे कामो का विरोध ही कांग्रेस का एजेंडा - डा.योगेष पंडाग्रे - आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलो का अब एक ही ऐजेंडा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अच्छे कामो का विरोध करना। डा.योगेष पंडाग्रे ने कहा कि विदेषी नागरिकता संषोधन कानून लागू कर सरकार ने एक साहसिक निर्णय लिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस में दम नही था जो ऐसे काम नही कर पाई। प्रारंभ में पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने जन जागरण अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम परिवार संपर्क, प्रबुद्वजन संगोष्ठी , वार्ड,पंचायत स्तर पर संवाद ,हस्ताक्षर अभियान आदि की जानकारी दी। बैठक का संचालन कमलेष सिंह एवं आभार जिला महामंत्री जगदीष पंवार द्वारा किया गया।