पूरे देश में संविधान विरोधी, देश विरोधी, इंसान विरोधी CAA- NPR- NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मोदी सरकार के

*-आमंत्रण-*


*नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) के खिलाफ आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में सभी प्रगतिशील, जनवादी, अंबेडकरवादी, आदिवासी, युवा-छात्र, महिला, किसान, मजदूर संगठनों और समूहों से शामिल होने की अपील!*


*दिनांक: 12 जनवरी 2020 (रविवार)*
*स्थान: जयप्रभा कक्ष,गांधी भवन, भोपाल*
*समय: सुबह 11 बजे से* 


*साथियो,*


पूरे देश में संविधान विरोधी, देश विरोधी, इंसान विरोधी CAA- NPR- NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मोदी सरकार के विभाजनकारी फासिस्ट कदमों के खिलाफ़ देशभर की आम मेहनतकश जनता लामबंद हो रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों, संस्थाओं, समूहों और साथियों ने भी CAA-NPR-NRC  के खिलाफ आवाज उठाई है। भोपाल में भी 10 दिसंबर से लगातार विरोध-प्रदर्शन के बाद विभिन्न युवा समूहों ने मिलकर *1 जनवरी 2020 से इक़बाल मैदान में सत्याग्रह शुरू किया है, जो अनवरत जारी है।*


हम सभी यह महसूस करते हैं कि यह लंबी लड़ाई है, जिसे प्रदेश स्तर पर एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। आज मौजूदा हालात पहले से कहीं अधिक संयुक्त प्रयास व पहलकदमी की मांग करते हैं। प्रदेश स्तर पर और अधिक समन्वय बनाने और संयुक्त कार्यवाहियों को अंजाम देने के उद्देश्य से *आगामी 12 जनवरी 2020 को भोपाल स्थित गांधी भवन में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया है।* जिसमें आगे की रणनीति और विरोध की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।


आपसे अनुरोध के इस बैठक में शामिल हों और अपने विचारों, सुझावों, अनुभवों से जनतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।


निवेदक: 
*भोपाल सत्याग्रह आयोजन समिति एवं मप्र के प्रगतिशील समूह*


विजय- 9981773205
अब्दुल्ला-09039248563सचिन- 07869128784 दानिश- 09630072222 एड. राकेश महाले 9406547944