अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
भीमसेना बैतूल:- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भीमसेना पहुचेंगी सोशल पीड़ित महिलाओं के बीच महिलाविंग जिलाध्यक्ष अर्चना चौकीकर ने बताया कि भीमसेना निरन्तर सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ लड़ते आई हैं आज फिर हमारे बहुजन समाज की महिलाएं जो सोशल पीड़ित हैं और घोड़ाडोंगरी आश्रम में रह रही हैं उनके बीच पहुंच कर खुशी जाया करेंगी वही उपस्थित महिला उत्पीड़न पर लगातार कार्य कर रही महिलाविंग के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भी कहा कि हम सामुहिक स्तर पर तो एकसाथ होते है पर जिन महिलाओं के साथ सामाजिक उत्पीड़न होता हैं उन्हें जीने का मकसद सिखाने के लिए हमे पीड़िताओ के साथ शामिल होना चाहिये। कार्यक्रम में भीमसेना के साथ डॉ लिपि पद्माकर , देवेश्वरी मरकाम ,ममता कापसे ,रेखा चन्देलकर, आदि भी आश्रम पहुचेंगे।
सभी सामाजिक महिलाओं से भीमसेना जिलाध्यक्ष अर्चना चौकीकर ने अपील की है कि घोड़ाडोंगरी स्तिथ आश्रम सुबह 11 बजे तक पहुचे ताकि सोशल पीड़ित महिलाओं का मनोबल बड़े।
समय:- सुबह 11 बजे
दिनांक:-8 मार्च, रविवार
स्थान:- सोशल पीड़ित महिला आश्रम, घोड़ाडोंगरी, जिला बैतूल
निवे:- अर्चना चौकीकर( जिलाध्यक्ष भीमसेना, महिलाविंग, बैतूल)