चिचोली अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति
स्वास्थ्य सेवाओ का बढ़ेगा दायरा चिचोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में महिला चिकित्सक पदस्थ की गई है। बीएमओ डॉ.राजेश अतुलकर ने बताया शुक्रवार को डॉ.माधुरी आर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में ज्वाइनिंग होकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। उल्लेखनीय है कि डॉ.माधुरी आर्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरापाटला में पदस्थ लेब टैक्नीशियन शंकरलाल आर्य की सुपुत्री है। डॉ.आर्य की पदस्थापना से महिलाओं और आमजन की स्वास्थ्यय सेवाओं में वृद्धि होगी। डॉ.माधुरी की पदस्थापना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ.सत्यजीत सिंह,डॉ.वेदप्रकाश डहेरिया, डॉ.तरुण साहू, डॉ.रणजीत गोड़ाहे,डॉ.पूनम नागले, अनिल कटारे बीईई, विनीत आर्य बीपीएम, पंकज डोंगरे मलेरिया निरीक्षक, डीडी झरबड़े बीसीएम, रामरूप केन,खोमराज नरवरिया, संगीता सूर्यवंशी, डी.टाटीसार, प्रहलाद निरापुरे, राकेश सोनी, राजकुमार यादव, एल.साहू, राजेन्द्र नागर, नीलेश सूर्यवंशी, संतोष उइके, रितेश बारपेटे, कविता दरवाई, सुखदयाल धुर्वे, मंटू परते, कविता पाटिल, इंदु, पुष्पा, राजू कहार, देवजी सलामे कमलेश यादव, प्रमोद राठौर ने बधाई देते हुए स्वागत किया।
चिचोली अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति