दक्षिण वन मण्डल की अच्छी पहल,दिव्यांग बच्चों को जंगल से कराया रूबरू,पर्यवारण सुधार के सिखाये गुर
बैतूल। दिव्यांग स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा ईको फ्रेंडली अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी दक्षिण मयंक चांदीवाल के मार्गदर्शन में शनिवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेहरा,खेड़ी एवं शासकीय माध्यमिक शाला पुलिस लाइन,अस्थि बाधित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 120 बच्चों को सांपना रोपनी एवं सापना से लगे वन क्षेत्र में भ्रमण कराया। बच्चों ने दिन भर जंगल की सैर की। यहां जंगल से जुड़ी विभिन्न जानकारियां ली और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। यही नहीं बच्चों ने जंगल में पत्तों से बने दोने और पत्तलों में जमीन पर बैठकर ईको फ्रेंडली भोजन भी किया। डीएफओ श्री चांदीवाल ने भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम में शामिल दिव्यांग छात्र अमन बचले ने अपने अनुभव सुनाते हुए हमें बताया कि हमे पहली बार जंगल और पर्यवारण को करीब से समझने का मौका मिला हमने यंहा जंगल मे पाए जाने वाले पेड़ पौधों ओर बीजो के बारे में समझा इसके अलावा हमे ओषधी पौधो की जानकारी और वन्य जीवों को भी समझने का मौका मिला जंगल की छोटी से छोटी जानकारी हमे नोट कराई गई हमें किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नही हुई हमारा यह टूर बहुत ही शिक्षाप्रद रहा हम सभी बच्चे बहुत खुश है ।डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह कहते है कि इन 4 स्कूलों के बच्चो में सबसे खास बच्चे हमारे दिव्यांग स्कूल के रहे ।सभी बच्चे अपने अपने मां पिता के साथ कन्हि न कंही घूम ही लेते है लेकिन दिव्यांग बच्चों को यह मौका नही मिलता है ।हमने प्रयास किया कि हम इन बच्चों को मध्य्प्रदेश ईको विकास पर्यटन बोर्ड की तरफ से वन संरक्षण और पर्यावरण के बारे में बताया गया ।यह सभी बच्चे अपने साथ बहुत सुखद अनुभूति लेकर गए है।
इस दौरान मास्टर ट्रेनर एके चौधरी, बीएल लोखंडे ने बच्चों को वन क्षेत्र की सीमा लाइन पर बने मुनारे, जल संरक्षण के तरीके, वृक्षों एवं जड़ी बूटी का महत्व तथा उनकी पहचान करना बताया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली, भाषण, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों को उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी तेजभान पांडे उत्तर वन मंडल आमला ने विद्यार्थियों को वन से होने वाले प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष लाभों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। वन मंडल अधिकारी दक्षिण मयंक चांदीवाल ने वन संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मयंक चांदीवाल वन मंडल अधिकारी दक्षिण सामान्य बैतूल, तेजभान पांडे उपमंडल अधिकारी आमला सामान्य, विजय करण वर्मा परिक्षेत्र अधिकारी ताप्ती एवं ताप्ती परिक्षेत्र अंतर्गत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा